Saudi-Arabia-is-the-first-Arab-country-to-get-full-membership-of-FATF

Saudi Arabia is the first Arab country, full member of FATF

      सऊदी अरब फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) की पूर्ण सदस्यता प्रदान करने वाला पहला अरब देश बन गया है। यह ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में समूह की वार्षिक आम बैठक के दौरान FATF का 39 वां सदस्य बना है।

      2015 के आरंभ में सऊदी अरब  को FATF का पर्यवेक्षक बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। FATF के दिशानिर्देशों का पालन करने के परिणामस्वरुप सऊदी अरब को FATF की पूर्ण सदस्यता दी गयी है।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF):

  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF)) धन शोधन पर एक अंतरसरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना 1989 में की गयी थी।
  • इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है।
  • वर्तमान में इसके अध्यक्ष मार्शल बिलिंगसी हैं।
  • इसकी स्थापना का शुरूआती उद्देश्य धन शोधन का सामना करने के लिए नीति निर्माण करना था।
  • वर्ष 2001 में इसके कार्यक्षेत्र में आतंकवादी फंडिंग को भी शामिल किया गया। वर्तमान में इसमें 38 सदस्य देश शामिल हैं। अब सऊदी अरब के बाद इसके सदस्यों की संख्या 39 पहुँच गयी है।

Read more here:-

Hindica4all is Currently Providing: –

  • Job News.
  • Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  • GS & GK Articles, GK Quiz.
  • Daily Free Quizzes.
  • Daily Quiz Analysis.

We are working very hard to provide you error free content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscibe Our Website.