rld-chief-ajit-singh-passes-away-due-to-covid-19

RLD chief Ajit Singh passes away due to COVID-19

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (Ajit Singh) (82) का 06 मई 2021 को कोरोना से निधन हो गया है। पार्टी के नेता और उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

आरएलडी प्रमुख चौधरी Ajit Singh 20 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। 04 मई को अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अजित सिंह (Ajit Singh) :

  • अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 में मेरठ के भडोला गांव में हुआ था। वे खुद को जाट नेता कहलवाना भी पसंद करते थे।
  • वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। चौधरी अजित सिंह ने साल 1986 से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।
  • वे साल 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे। 1987 से 1988 तक लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष पद भूमिका निभाई। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में कर दिया।
  • Ajit Singh 6 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे। इसके अतिरिक्त 4 प्रधानमंत्रियो की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।
  • वे बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। वे ताकतवर जाट नेताओं में से एक माने जाते थे। पश्चिम यूपी के क्षेत्रों में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है।
  • साल 1986 में चौधरी अजित सिंह पहली बार राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुने गए। विश्वनाथ प्रताप सिंह की अगुवाई वाली सरकार में चौधरी अजीत सिंह 1989-90 तक केंद्रीय उद्योग मंत्री भी रहे।
  • वे लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईआईटी खड़गपुर में पढ़े। इसके बाद चौधरी अजित सिंह अमेरिका के इलिनाइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में पढ़ने के बाद 17 साल तक अमेरिका में कॉरपोरेट जगत में काम करते रहे।

More Posts of MP Police Test: –