Riva Ganguly Das

Riva Ganguly Das appointed as Secretary East in MEA

रीवा गांगुली दास (Riva Ganguly Das) को विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) नियुक्त किया गया है। दास 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अधिकारी हैं। वह विजय ठाकुर सिंह की जगह लेंगी, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सुश्री दास वर्तमान में बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त हैं। वह अक्टूबर से सचिव (पूर्व) का पदभार संभालेंगी।

रीवा गांगुली दास रीवा गांगुली (Riva Ganguly Das) की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने वहां से राजनीतिशास्त्र में परास्नातक किया है। वह आईएफएस में शामिल होने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में लेक्चरर भी थीं। दास की पहली तैनाती स्पेन में थी। इसके बाद वह मंत्रालय के नई दिल्ली मुख्यालय में थी। इनके अलावा उन्होंने बाह्य प्रचार, नेपाल व पासपोर्ट/वीजा कार्य में सेवाएं दी हैं। वहीं, दास ढाका में भारतीय उच्चायोग में सांस्कृतिक शाखा के प्रमुख के रूप में भी काम कर चुंकी हैं।