भारत के इंजिनियर नितेश कुमार जांगिड़ (Nitesh Kumar Jangir) ने 2019 कामनवेल्थ सेक्रेटरी-जनरलस इनोवेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट अवार्ड जीता। उन्हें यह पुरस्कार प्रीमच्योर बच्चों को सांस लेने के लिए सस्ती डिवाइस बनाने के लिए दिया गया है, इस डिवाइस का नाम “सांस” रखा गया है।
यह पुरस्कार प्रिंस हैरी (ड्यूक ऑफ़ ससेक्स), राष्ट्रमंडल के युवा एम्बेसडर तथा पैट्रीशिया स्कॉटलैंड, राष्ट्रमंडल महासचिव द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 53 राष्ट्रमंडल देशों में से 15 आविष्कारकों को प्रदान किया गया है। प्रत्येक विजेता को एक ट्रॉफी, प्रमाणपत्र तथा 2000 पौंड इनामस्वरूप प्रदान किये गये हैं।
नितेश कुमार:
नितेश कुमार बंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनियर हैं, वे Coeo Labs के संस्थापक हैं। Coeo Labs एक मेडिकल डिवाइस कंपनी है, इसका उद्देश्य आपातकाल तथा क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में होने वाली मौतों को रोकना है। इस उद्देश्य से नितेश कुमार जांगिड़ (Nitesh Kumar Jangir) ने “सांस”नामक डिवाइस की स्थापना की। इस डिवाइस का उपयोग नवजात शिशुओं के लिए किया जा सकता है। यह डिवाइस अन्य मशीनों से तीन गुना सस्ती है। इसका उपयोग पिछले तीन महीनों से देश के विभिन्न जिला अस्पतालों में किया जा रहा है।
Read more here:-
- Swami Ramdev Autobiography My Life, My Mission
- ओरछा शहर यूनेस्को की विश्व विरासत की स्थायी सूची में शामिल
- Madhya Pradesh GK Test | MP GK | GK Test in Hindi
- International Olympic Day : 23 June
- ‘Imphal Peace Museum’ Established on 75th anniversary of Imphal war
Hindica4all is Currently Providing: –
- Job News.
- Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
- GS & GK Articles, GK Quiz.
- Daily Free Quizzes.
- Daily Quiz Analysis.
We are working very hard to provide you error free content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscibe Our Website.