30 अप्रैल, 2021 को Indian Army ने अपने सैनिकों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने के लिए उत्तरी सिक्किम में पहला ग्रीन Solar एनर्जी प्लांट (Green Solar Energy Plant) शुरू किया।
- यह Plant वैनेडियम (Vanadium) आधारित बैटरी तकनीक का उपयोग करता है।
- इसे 16,000 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है।
- इस Plant की क्षमता 56 KVA है।
- यह Solar Plant आईआईटी मुंबई के सहयोग से पूरा हुआ है।
वैनेडियम:
- जनवरी 2021 में, वनैडियम अरुणाचल प्रदेश में खोजा गया था। यह भारत में वनैडियम की पहली खोज थी।
- भारत विश्व में वैश्विक वेनेडियम उत्पादन का 4% उपभोग करता है।
- यह 60 विभिन्न खनिजों और अयस्कों में पाया जाता है जिसमें कारनोटाइट, वनाडेट, रोसकोलाइट, पेट्रोनाईट शामिल हैं।
- वैनेडियम का उपयोग स्टील मिश्र धातु, अंतरिक्ष वाहन, परमाणु रिएक्टर आदि बनाने में किया जाता है। इसका उपयोग गर्डर्स, पिस्टन रॉड बनाने में भी किया जाता है। वैनेडियम रेडॉक्स बैटरी का उपयोग सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट में किया जाता है। उनका उपयोग ऊर्जा के विश्वसनीय अक्षय स्रोतों को बनाने के लिए भी किया जाता है।
- वनैडियम का रंग सिल्वर है।यह एक संक्रमणकालीन धातु है, जो गर्मी और बिजली का अच्छा संवाहक है।
More Posts of MP Police Test: –
Please follow and like us: