former-president-pranab-mukherjee-awarded-bharat-ratna

Former President Pranab Mukherjee Awarded Bharat Ratna

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 8 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, Bharat Ratna से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने दिवंगत गायक भूपेन हजारिका और दिवंगत आरएसएस नेता नानाजी देशमुख को मरणोपरांत Bharat Ratna से सम्मानित किया।

भूपेन हजारिका की ओर से  उनके बेटे तेज को Bharat Ratna 2019 से सम्मानित किया गया, जबकि  दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह ने नानाजी देशमुख की ओर से सम्मान ग्रहण किया।

Bharat Ratna प्रणब मुखर्जी :

  • प्रणब मुखर्जी भारत के 13 वें राष्ट्रपति थे और उन्होंने 2012 से 2017 के बीच सेवा की थी।
  • प्रणव भारत रत्न (Bharat Ratna) प्राप्त करने वाले पांचवें राष्ट्रपति बने।
  • देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले अन्य राष्ट्रपतियों में डॉ राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन और वीवी गिरि शामिल हैं।
  • वे इस गौरव को प्राप्त करने वाले पहले राष्ट्रपति बने।

Bharat Ratna भूपेन हजारिका :

  • असम के लोकप्रिय संगीतकार और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका ने असम और उत्तर-पूर्वभारत के संस्कृति और लोक संगीत को हिंदी सिनेमा में लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।
  • उनका जन्म 8 सितंबर, 1926 को हुआ था और 5 नवंबर, 2011 को उनका निधन हो गया।
  • भूपेन हजारिका को 1977 में पद्म श्री, 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1992 में दादा साहेबफाल्के पुरस्कार, 2001 में पद्म भूषण और 2012 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • भूपेन हजारिका बहु-प्रतिभाशाली थे, क्योंकि वे एक गायक, पार्श्वगायक, गीतकार, कवि, संगीतकार और फिल्म निर्माता थे।

Bharat Ratna नानाजी देशमुख :

  • नानाजी देशमुख का जन्म 11 अक्टूबर, 1916 को हिंगोली, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • देशमुख ने पूरे भारत में आरएसएस से प्रेरित स्कूलों की एक श्रृंखला स्थापित की थी और 2010 में मध्यप्रदेश के सतना में 94 वर्ष की आयु में अपनी मृत्यु तक आरएसएस से जुड़े रहे थे।
  • नानाजी देशमुख भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में विकसित हुए।

More Posts: –

Hindica4all is Currently Providing: –

  • Job News.
  • Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  • GS & GK Articles, GK Quiz.
  • Daily Free Quizzes.
  • Daily Quiz Analysis.

We are working very hard to provide you errorfree content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscribe Our Website. tell me your experience  by comment below.