cyclone-man-mrutyunjay-mohapatra-appointed-imd-chief

Cyclone man Mrutyunjay Mohapatra appointed IMD chief

‘Cyclone man’ के नाम से मशहूर मौसम वैज्ञानिक डॉ. मृत्युंजय महापात्र (Dr. Mrutyunjay Mohapatra) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। पिछले दो दशकों में आईएमडी द्वारा फैलिन, हुदहुद, वरदा, तितली, सागर, मेकूनू और फानी जैसे कई चक्रवातों की सटीक भविष्यवाणियों में अहम योगदान देने वाले Dr. Mohapatra ने कार्यभार संभाल लिया है।

डॉ. मृत्युंजय महापात्र:-

उड़ीसा के भद्रक जिले के एक छोटे-से गाँव में जन्मे Cyclone man Dr. Mrutyunjay ने चक्रवातों के कारण होने वाले जान-माल के नुकसान को करीब से देखा है। शायद यही प्रमुख वजह थी, जिसने उन्हें मौसम विज्ञानी बनने के लिए प्रेरित किया। उत्कल विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी करने के बाद उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से करियर शुरू किया और फिर 1990 के दशक से मौसम विज्ञान विभाग से जुड़ गए।

75 से अधिक शोधपत्रों के प्रकाशन के अलावा उन्होंने तीन पुस्तकों और पाँच पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। मौसम विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और प्रशंसा पत्रों से उन्हें सम्मानित किया गया है। Cyclone man Dr. Mohapatra विश्व मौसम विज्ञान संगठन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं और उन्हें 2019-2023 के लिए इस संस्था की कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में भी चुना गया है।

More Posts: –

Hindica4all is Currently Providing: –

  • Job News.
  • Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  • GS & GK Articles, GK Quiz.
  • Daily Free Quizzes.
  • Daily Quiz Analysis.

We are working very hard to provide you errorfree content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscribe Our Website.