Badminton player Lee Chong Wei announced his retirement

बैडमिंटन खिलाड़ी lee chong wei ने संन्यास की घोषणा की

मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई (lee chong wei) ने कैंसर के चलते संन्यास की घोषणा की है। पिछले वर्ष ही उनके कैंसर का पता चला था, हालांकि यह कैंसर अभी शुरूआती चरण में है। ली चोंग वेई (lee chong wei) मलेशिया के सबसे लोकप्रिय व सफल खिलाड़ी हैं।

ली चोंग वेई (lee chong wei):

  • वेई का जन्म 21 अक्टूबर, 1982 को हुआ था।
  • वे 2006 में विश्व में पहले रैंक पर पहुंचे थे, उन्होंने यह रैंक रिकॉर्ड 348 सप्ताह तक बरकरार रखा। वे 21 अगस्त, 2008 से 14 जून, 2012 तक लगातार  199 सप्ताह तक पहले पायदान पर रहे।
  • उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है।
  • उन्होंने अपने करियर में तीन बार (2008, 2012, 2016) ओलिंपिक में रजत पदक जीता।
  • ली चोंग वेई (lee chong wei) ने अपने करियर में कुल 69 एकल वर्ग के खिताब जीते। उन्होंने अपने करियर में 705 मैच जीते। उनके नाम रिकॉर्ड 47 सुपरसीरीज की खिताब हैं।
  • ली चोंग वेई (lee chong wei) ने विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीता है।
  • थॉमस कप में ली चोंग वेई ने एक रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं।
  • एशियाई खेलों में उन्होंने एक रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं।

Read more here:-

Hindica4all is Currently Providing: –

  •  Job News.
  •  Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  •  GS & GK Articles, GK Quiz.
  •  Daily Free Quizzes.
  •  Daily Quiz Analysis.

         We are working very hard to provide you error free content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscibe Our Website.